हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: हाथरस। हाथरस शहर की समाजसेवी बहनों के द्वारा वात्सल्य ग्राम में पूज्य साध्वी ऋतंभरा दीदी माँ से भेंट की। बहनों की ओर से गौमय उत्पाद से निर्मित 11 सौ राखियाँ भेंट की। यह राखियाँ गौमाता के संरक्षण, स्वदेशी एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन जन तक पहुँचाने की भावना से तैयार की गई हैं। साध्वी ऋतंभरा ने इस भावपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए सभी बहनों को आशीर्वाद दिया। राखी भेंट करने वाली दीप्ति वार्ष्णेय, रूही जैन, मोहिता पोद्दार, पवन पचौरी, मधुराज शर्मा, रितु वार्ष्णेय ने संकल्प लिया कि गौमाता के संरक्षण, गौमय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- हाथरस बहनों ने साध्वी ऋतंभरा को भेंट की गौमय 11 सौ राखियां यह भी पढ़ें- प्रेम, सत्कार ...