हाथरस, नवम्बर 16 -- Hathras News: हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति, डिस्ट्रिक्ट 311 द्वारा दीपावली, बाल दिवस एवं चार्टर डे बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को दीपावली के उपहार भेंट किए गए। मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स एवं हाउजी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने खूब आनंद लिया। चार्टर डे के विशेष अवसर पर क्लब की चार्टर सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। बाल दिवस पर छोटी बच्चियों को पानी की बोतलें एवं उपहार भेंट किए गए। दो जरूरतमंद गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग किया। क्लब की ओर से दोनों कन्याओं को नए गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए अनेक उपहार एवं आवश्यक घरेलू सामान प्रदान किया गया। इसमें दो कूलर, दो वाशिंग मशीन, दो अटैची, चार कंबल, देा डिनर सेट, 11 साड़ियाँ, एक एलइडी टीवी, ब...