Hathras News: हाथरस जंक्शन स्टेशन चला चेकिंग अभियान
हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: हाथरस। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रेलवे स्टेशन हाथरस जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी हाथरस जंक्शन तथा एंटी सबोटेज टीम जीआरपी आगरा द्वारा संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म, बुकिंग हाल, प्रतीक्षालय में यात्रियों के सामान तथा सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया में वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु नहीं पाई गई। यात्रियों को जागरुक भी किया गया। यात्रियों से अपील की गई। यदि कोई संदिग्ध वस्तु नजर आए तो तत्काल सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.