हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: गौरव भारद्वाज हाथरस। रंग, गुलाल और हींग के अलावा हाथरस की पहचान अब पूजन सामग्री के कारोबार के लिए भी बनती जा रही है। यहां बन रही पूजन सामग्री देश विदेश के बाजारों में धाक जमा रही है। घर घर में अब हाथरस में बन रही पूजन सामग्री से नवरात्र में घरों में सुख समृध्दि की कामना की जाएगी। हाथरस पूजन सामग्री के कारोबार का नया हब बनकर उभर रहा है। हर साल लाखों रुपये का करोबार होता है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नवरात्र से पहले बाजार में चढ़ा उत्साह, व्यापारियों में खुशीपूजन सामग्री का उत्पादन पिछले करीब 20 वर्षों से शहर में पूजन सामग्री के उत्पादन का कारोबार चल रहा है। समय के साथ इस कारोबार ने भी देशभर में पकड़ बना ली है। नवरात्र, हनुमान जयंती, शनि जयंती, दिवाली जैसे मौकों पर देशभर में पूजन सामग्री भेजी जाती है। करी...