Hathras News: हाईवोल्टेज तार गिरने से बाइक में लगी आग, अफरा-तफरी
हाथरस, सितम्बर 11 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कल्याणगढ़ी में शुक्रवार को हाईवोल्टेज लाइन का तार गिरने से दो बाइकों में आग लग गई। मौके पर खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।गांव कल्याणगढ़ी में हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। गांव रमनगला निवासी सुरजीत व एक अन्य व्यक्ति की बाइक कल्याणगढ़ी में खड़ी थीं। वहां कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। किसी तरह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बच गया। मौके पर खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। तार की चपेट में आने से दो बाइकों में आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: शांतिमोड़ बाजार में गिरा हाईटेंशन तार,टला बड़ा हादसा, बिजली आपूर्ति ठप मौके पर लोग एकत्रित हो गए। लोगों मिट्टी पानी आदि से बाइकों में लगी आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.