Hathras News: हाईवे पर टैंकर ने बस में टक्कर मारी, तीन घायल
हाथरस, अगस्त 27 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। बुधवार की सुबह दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही एटा डिपो की रोडवेज बस में हाईवे के गांव हुसैनपुर के समीप टैंकर ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बस क्षतिग्रस्त हो गई वही तीन सवारी घायल हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और टैंकर को चालक सहित कोतवाली ले आई। घटना की तहरीर देने के बाद रोडवेज चालक ने आंशिक रूप से घायल सवारियां दूसरी बस में बैठाकर अपने गंतव्य को रवाना कर दिया। जानकारी के अनुसार एटा डिपो की रोडवेज बस आनंद विहार बस स्टैंड से सवारियां बैठाकर फर्रुखाबाद जा रही थी। जैसे ही बस सुबह 10 बजे के लगभग हाईवे के गांव हुसैनपुर पर पहुंची। इस दौरान एक टैंकर ने रोडवेज बस में परिचालक साइट पर टक्कर मार दी। जिसके चलते खिड़की के किनारे पर बैठी एक महिला सहित तीन सवारी आंशिक रूप से घायल हो गई बस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.