हाथरस, सितम्बर 22 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड पर रामोहन गेस्ट हाउस के निकट सोमवार को ट्रक से कबाड़ का सामान उतारते समय मजदूर का हाथ हाईटेंशन लाइन को छू गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबिक दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल मजदूर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश पुत्र रामखिलाड़ी निवासी जलेसर रोड श्याम नगर व रामपाल 35 पुत्र हरिशंकर निवासी कपूरा थाना थाना चंदपा हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना सदर कोतवाली लोहा लोड करने का काम करते थे। वह दोनों सोमवार को इगलास रोड पर राजमोहन गेस्ट हाउस के निकट ट्रक से कबाड़ का सामान उतार रहे थे। किसी ने इनमें से एक मदूर का हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू गया। इससे...