हाथरस, जुलाई 26 -- Hathras News: सादाबाद। स्थानीय श्याम कुंज कॉलोनी में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। कॉलोनी निवासी राजकुमारी पत्नी ओमवीर अपने मकान की छत पर थी तो उनका हाथ मकान के निकट से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से छू गया, जिससे उन्हें तेज करंट लग गया। वह छत से नीचे गिर गईं। सीएचसी से उन्हें आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। बताते हैं कि पूर्व में राजकुमारी के पति भी इसी लाइन की चपेट में आकर झुलस गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...