Hathras News: हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, 55 गांव की बिजली रही गुल
हाथरस, सितम्बर 20 -- Hathras News: हसायन। कस्बा में स्थापित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र के लिए नगला रति विद्युत 132 केवी से आ रही 33 केवी की लाइन आए दिन टूटकर गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार की दोपहर सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में स्थापित सलेमपुर पुलिस चौकी के निकट अचानक 33 केवी की लाइन टूटकर गिरने के दौरान लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। जिसके चलते कस्बा के अलावा देहात क्षेत्र के चार अन्य विद्युत फीडर सहित पांच विद्युत फीडरों से जुडे 55 गांव व गली मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति ढाई घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही। इस संबंध में उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया सलेमपुर पुलिस चौकी के निकट 33 केवी लाइन टूटकर गिरने की वजह से आपूर्ति ठप हो गई थी। लाइन को सही कराए जाने का कार्य समाप्त होने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.