हाथरस, अगस्त 8 -- Hathras News: सासनी। प्राथमिक विद्यालय नगला जाटव के विद्यार्थियों ने शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। विद्यालय में रंगोली भी सजाई गई। प्रधानाध्यापक डॉ. दयाराम ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव की गलियों और मोहल्लों से होती हुई वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।- यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान यह भी पढ़ें- Patna News: राज्य के सभी निका...