Hathras News: हटाए गए सफाई कर्मचारियों की बहाली की मांग
हाथरस, सितम्बर 3 -- Hathras News: सादाबाद। नगर पंचायत सादाबाद में सफाई कार्य से हटाए गए कर्मचारियों को पुनः नियुक्त करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं आउटसोर्स सफाई कर्मचारी मंगलवार को तहसील पहुंचे। कर्मचारियों ने शिकायत करते हुए मामले में हस्तक्षेप कर हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर लिए जाने की मांग की। अधिशासी अधिकारी के नाम दिए गए शिकायती पत्र में सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि नगर पंचायत में कार्यरत कुछ सफाई कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व नोटिस और लिखित शिकायत के सफाई कार्य से हटा दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि अचानक काम छिन जाने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण और आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से इस संबंध में नगर पंचायत के अधिकारियों से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.