हाथरस, नवम्बर 14 -- Hathras News: हाथरस। जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागाध्यक्षों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को स्व-गणना के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को अवगत कराया गया कि स्व-गणना की प्रक्रिया दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में जनपद के निवासी स्वयं स्व-गणना पोर्टल अथवा वेब लॉगिन के माध्यम से अपने परिवार एवं संबंधित सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व-गणना के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों एवं उनके परिवारों द्वारा स्व-गणना ...