Hathras News: स्वास्थ्य शिविर में 80 मरीजों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण
हाथरस, अगस्त 1 -- Hathras News: हाथरस। निस्वार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में अंगूरी देवी रतन सिंह स्वर्णकार आरडी हॉस्पिटल में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ। इसके उपरांत संस्थापक विष्णु अग्रवाल द्वारा फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। शिविर में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एएमयू के अनुभवी जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर अनुभव राकेश सोनी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, छाती एवं श्वास संबंधी रोग, पेट एवं पाचन संबंधी समस्याएं, किडनी रोग सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में लगभग 80 लोगों ने स्वास्थ्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.