हाथरस, अगस्त 10 -- Hathras News: जनपद में 'हर घर तिरंगा अभियान' को व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निर्माण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई जा रही है। आरसेटी सासनी में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तिरंगा झंडों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही अल्हेपुर चूरसेन, विकास खंड हाथरस में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा तैयार किए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिला विकास अधिकारी द्वारा दोनों स्थानों का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे तिरंगा निर्माण कार्य का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- महिलाओं के हाथों सज रहा तिरंगा, घर घर फहराएगा जिला विकास अधिकारी ने बताय...