हाथरस, अक्टूबर 12 -- Hathras News: समामई पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, बस में सवार महिला स्टाफ और तीन बच्चों को भी आईं चोटें, छह घायलों को अलीगढ़ रेफर किया सासनी, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को समामई पर पेट्रोल पंप के सामने बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की स्टाफ बस और कंटेनर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक-परिचाल, महिला स्टाफ सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसे में 15 लोग घायल बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की स्टाफ बस अलीगढ़ की तरफ से आ रही थी। बस में महिला स्टाफ और बच्चे सवार थे। इसी दौरान हाथरस की ओर से जा रहा कंटेनर समामई पेट्रोल पंप के सामने बस की आमने-सामने की टक्कर हो...