Hathras News: स्कूल चलो अभियान रैली के बाद बेहोश हुईं शिक्षिका, हालत गंभीर
हाथरस, जुलाई 6 -- Hathras News: सासनी। क्षेत्र के गांव मोहरिया अलीपुर स्थित संविलियन विद्यालय में सोमवार को गांव मैं स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली संपन्न होने के बाद स्कूल लौटीं शिक्षिका कल्पना चौधरी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। शिक्षिका की हालत देख स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षिका कल्पना चौधरी रैली के बाद स्कूल पहुंचीं और अपने कमरे में कुर्सी पर बैठी थीं। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह कुर्सी से नीचे गिर गईं। साथ मौजूद साथी शिक्षकों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकत्सकों नें प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बागलाके लिए रेफर कर दिया।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.