Hathras News: स्कूलों में बना विधिक साक्षरता क्लब, दी गई ट्रेनिंग
हाथरस, अक्टूबर 28 -- Hathras News: हाथरस। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय के आदेशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनु चौधरी की उपस्थिति में जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्थापित लीगल लिटरेसी क्लब विधिक साक्षरता क्लब को अधिक प्रभावी, सक्रिय और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अभियान के आज प्रथम दिवस में पहले चरण के कुल 37 विद्यालयों के शिक्षक-प्रभारी को 'नोडल शिक्षक' के रूप में नामित किया गया है, जो विद्यालय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच एक स्थायी कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। यह नोडल शिक्षक आगामी दिनों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए संवैधानिक जागरूकता अभियान का संचालन करेंगे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मोबाइल का अत्यधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.