हाथरस, जुलाई 24 -- Hathras News: सासनी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड सासनी के तत्वावधान में शुक्रवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत विद्यापीठ इंटर कॉलेज, यूनियन पब्लिक स्कूल, एएसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल, कन्या इंटर कॉलेज और सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग और जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने गोवंश संरक्षण, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून और गोमाता को संवैधानिक सम्मान देने की मांग रखी। विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल ने पाठ्यक्रम में गो महात्म्य शामिल करने पर जोर दिया। अभियान में विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गो संरक्षण के लिए लोगों से की गई आग...