हाथरस, सितम्बर 21 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा, हाथरस में आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रचारक एवं समाजसेवी डॉ. दिनेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि महामंत्री विपिन लवानिया रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. मृदुला गौतम ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। भाषण प्रतियोगिता का विषय 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश में युवाओं की भूमिका एवं सेवा का संकल्प' रखा गया। इसमें महाविद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: भाषण प्रतियोगिता में उजाला यादव अव्वलमुख्य अतिथि का भाषण मुख...