हाथरस, सितम्बर 25 -- Hathras News: सहपऊ। केन्द्र एवं राज्य सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चौधरी रामकिशन सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक सभागार में क्षेत्र की पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री आवास की चाबियां सौंपी। साथ ही जिन लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। बीडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से चल रहा है। इसी के तहत ब्लॉक परिसर में 24 से 29 सितंबर तक विभिन्न विभागों की स्टॉल लगाई जा रही हैं। इनमें स्वास्थ्य, कृषि, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल शामिल हैं।

योजना सम्बन्धी समस्याएँ उन्होंने बताया ...