हाथरस, अगस्त 8 -- Hathras News: हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव पुन्नेर में सेवानिवृत्त सैनिक से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सोबरन सिंह सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक ने एसीजेएम हाथरस की अदालत में 16 जून को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें विश्वपाल, उसके बेटे वरुण और वृजेश, रंजीत और अर्पित को आरोपी बनाया है। तहरीर के अनुसार 20 मई की शाम सोवरन सिंह खेतों से घर लौट रहे थे। रास्ते में अर्पित ने उन्हें रोककर गाली दी। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज कर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद सभी पांचों आरोपित लाठी-डंडे, फरसे और सरिया लेकर घर में घुस आए। उन्होंने सोबरन सिंह को गालियां देकर मारापीटा, घर से खींचकर रास्ते पर ले गए और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस को फोन करने पर मोबाइल छीन ...