Hathras News: सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, प्रतिभाओं ने दिखाई वैज्ञानिक सोच
हाथरस, अक्टूबर 23 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सादाबाद में आज गुरुवार को क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, आगरा के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विज्ञान संचारक बृजेश दीक्षित ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रामेश्वर सिंह जैसवाल, विज्ञान अधिकारी महादेव पाण्डेय, तकनीशियन अली इम्तियाज, विज्ञान के जादुई करतब विशेषज्ञ जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक मिश्रा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.