हाथरस, नवम्बर 16 -- Hathras News: हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन के बैनर तले हाथरस जिले की तीनों शाखाओं कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग हाथरस, कृपाल आश्रम ग्राम पिछोंती हसायन एवं राजिंदर आश्रम ग्राम वीर नगर सासनी पर आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन हुआ। आज के सत्संग में दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज ने अपना पावन व आत्मा को उभार देने वाला संदेश प्रदान किया। महाराज जी ने सभी संगत को समझाया कि सृष्टि की शुरुआत में परम सत्ता के सिवाय जब कुछ नहीं था तब संपूर्ण आदि अनामी क्षेत्र में सिर्फ प्रभु अर्थात वो परम सत्ता ही बसी हुई थी। उस प्रभु सत्ता के मन में एक से अनेक होने का विचार आया। और उस प्रभु सत्ता ने स्वयं को अरबों खरबों हिस्सों में विभाजित कर लिया। उसी से अनेकों खंड मंडल बने। जिनमें उस प्रभु सत्ता का ही ज्योति व श्रुति स्वरूपों में नूर समाया हुआ है...