Hathras News: सुबह से दोपहर तक शहर के दस हजार घरों में गहराया बिजली संकट
हाथरस, सितम्बर 28 -- Hathras News: हाथरस। सोमवार की सुबह से दोपहर तक शहर के कई इलाकों के दस हजार घरों में बिजली संकट रहा। शहर के आगरा रोड पर दक्षित धर्मशाला के निकट अज्ञात वाहन ने 11 हजार केवीए के दो पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने पोल बदलने का काम किया। इस कारण करीब नौ घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा।शहर, देहात कस्बा में कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे करीब शहर के आगरा रोड पर अज्ञात वाहन ने 11 हजार केवीए के दो पोलों में टक्कर मार दी। इसी के साथ किला फीडर व टाउन टू फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.