Hathras News: सीढ़ियों पर गिरकर अधेड मजदूर की मौत
हाथरस, जुलाई 2 -- Hathras News: सिकंदराराऊ, संवाददाता। हाथरस रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनोली किशनपुर में मंगलवार रात 56 वर्षीय मजदूर पप्पू पुत्र किशनलाल की मकान की सीढ़िया पर गिरकर सिर में चोट लगने के चलते मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पप्पू मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं। मंगलवार की देर शाम वह मजदूरी से लौटने के बाद घर पर पहुंचें थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बेटे कपिल से उनकी कहासुनी हो गई। पिता पुत्र में हुए विवाद के दौरान अचानक पप्पू का संतुलन बिगड़ गया और वह मकान की सीढ़िया पर गिर पड़े। जिसके चलते उनके सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गए जिन्हें चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.