हाथरस, अगस्त 13 -- Hathras News: सादाबाद।आलू किसानों की बदहाली को लेकर सड़क से विधानसभा और मुख्यमंत्री तक आवाज बुलंद करने वाले सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया की पैरवी रंग लाई है। योगी सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए 345.26 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इसमें 245.26 करोड़ रुपये भावांतर योजना के तहत आलू खरीद के लिए, जबकि 100 करोड़ रुपये अलग से कोल्ड भाड़े पर सब्सिडी के लिए रखे गए हैं। सरकार के इस फैसले ने उन लोगों को भी जवाब दे दिया है, जो किसान हित में उठाई जा रही विधायक की आवाज पर सवाल खड़े कर रहे थे।आलू के गिरते भाव और लगातार बढ़ती लागत ने किसानों की कमर तोड़ रखी है। मंडियों में लागत के अनुरूप भाव नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। दूसरी ओर शीतगृह में आलू रखने का खर्च भी उसकी मुश्किल बढ़ा रहा है। किसानों की इसी पीड़ा...