Hathras News: सीएम पोर्टल पर पौधरोपण में धांधली की शिकायत, जांच की मांग
हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव परसू निवासी एवं बलादल सदस्य पवन कुमार ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर ग्राम पंचायत गुतहरा के चरागाह संख्या 520 में कराए गए पौधरोपण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पौधरोपण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया। अधिकांश स्थानों पर केवल गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए। उनमें पौधे लगाए ही नहीं गए। वहीं, जहां पौधे लगाए गए हैं। उनकी ऊंचाई मात्र एक से दो फुट है। जो मानकों के अनुरूप नहीं है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पौधरोपण के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ग्राम पंचायत गुतहरा के चरागाह संख्या 520 में दोबारा पौधरोपण कराया जाए। साथ ही कम से कम 500 पौधे रोपे जाएं। जिनकी ऊंचाई चार से पांच फुट हो। उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.