Hathras News: सीएचसी परिसर में जर्जर एंबुलेंस में लगी आग, मचा हड़कंप
हाथरस, सितम्बर 20 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार शाम करीब 4:30 बजे काफी समय से खड़ी जर्जर और नॉट यूज्ड एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एंबुलेंस धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें उठती देख मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। बताया गया कि उस समय सादाबाद दमकल केंद्र की एकमात्र गाड़ी सहपऊ क्षेत्र में गई हुई थी, जिसके चलते दमकल मौके पर तत्काल नहीं पहुंच सकी। दमकल के इंतजार में स्वास्थ्यकर्मियों ने उपलब्ध संसाधनों और सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण एंबुलेंस को बचाया नहीं जा सका। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.