Hathras News: सीएचओ की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में ध्वस्त हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: हाथरस। जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर होने के चलते जिले के ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ती जा रही है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मामूली स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर ग्रामीण मरीज ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। तब कहीं जाकर उन्हें इलाज उपलब्ध हो पा रहा है। जिले की ग्राम पंचायतों में 144 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। इन आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तैनात हैं। लेकिन बीते आठ दिन से सीएचओ अपनी विभिन्न मांगों लेकर अनिश्चितकालीन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.