हाथरस, जुलाई 16 -- Hathras News: सादाबाद, संवाददाता। जनपद गौतमबुद्व नगर में तैनात सिपाही ने अपने रिश्ते के बाबा से फर्जी तरीके से तीन बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। इतना ही नहीं सिपाही ने बैनामे की एवज में पैसा अपने रिश्ते के चाचा के खाते में डाल दिया। मामले की जांच सीओ सादाबाद ने की तो सारे आरोप सही पाए गये। एसपी के आदेश पर सिपाही व उसकी पत्नी सहित पांच के खिलाफ सादाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बिधीपुर निवासी रामप्रकाश गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनके 95 वर्षीय पिता श्यामलाल अशिक्षित, कमजोर दृष्टि वाले और असहाय हैं। उनके नाम गांव बिधीपुर में लगभग 14 बीघा कृषि भूमि दर्ज है। आरोप है कि सिपाही पवन गौतम ने अपने सगे ससुर विनोद गौतम के साथ मिलकर वृद्ध के सगे बेटे सतीश कुमार गौतम को लालच देकर अपने जाल में फंसा लिय...