हाथरस, जुलाई 20 -- Hathras News: सिकंदराराऊ।नगर के मौहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम स्थित बांके बिहारी मंदिर से रविवार की सुबह एक भव्य विशाल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालु महिला पुरुषों ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर तथा झाड़ू लगाकर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी मात्रा में कोतवाली पुलिस मौजूद थी। जानकारी के अनुसार विधायक बीरेन्द्र सिंह राणा ने श्री बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक परंपराओं के अनुसार दर्शन-पूजन एवं अर्चन कर भगवान महाप्रभु श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा का मंदिर प्रबंधक राजकुमार वार्ष्णेय के साथ शुभारंभ किया। रथ यात्रा में मौजूद महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाते हुए चल रही थी। यह भी पढ़ें- Araria News: जगन्नाथ का रथ खींचने को उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का ...