Hathras News: सिकंदराराऊ में रोडवेज बस से टकराया ऑटो, छह घायल
हाथरस, अक्टूबर 7 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। सोमवार की रात 9 बजे के लगभग कासगंज रोड पर अगसौली गांव के पास एक रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक मुकेश कासगंज और एक महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। टेंपो सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मंसद में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम शामिल होने के बाद रात को कासगंज लौट रहे थे। अगसौली गांव के पास आगे चल रही रोडवेज ने सवारी उतारने के लिए अचानक ब्रेक लगाए। जिससे पीछे से आ रहा ई-टेंपो उससे टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद बस चालक और परिचालक भाग गए सूचना पर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन हाईवे पर अंधेरा और अधूरी सडक होने से हादसे का खतरा बना रहता है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.