Hathras News: सादाबाद में नेत्र चिकित्सा शिविर, 145 मरीजों की हुई जांच
हाथरस, सितम्बर 3 -- Hathras News: सादाबाद। कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड जचौदा एवं श्याम स्टील लिमिटेड, कोलकाता के सहयोग से बुधवार को अग्रवाल सेवा सदन, सादाबाद में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुभवी एवं योग्य नेत्र चिकित्सकों ने आधुनिक मशीनों की सहायता से मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर में कुल 145 मरीजों ने पंजीकरण कराकर नेत्र परीक्षण कराया। जांच के दौरान 21 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। इन सभी मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड जचौदा भेजा गया। यहां अनुभवी नेत्र चिकित्सकों एवं अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से उनके मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर में मरीजों को आंखों की देखभाल और समय पर उपचार कराने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। निःशुल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.