Hathras News: सादाबाद में धूमधाम से निकली महाराजा सूरजमल की शोभायात्रा
हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: सादाबाद। गुरुवार को सादाबाद में महाराजा सूरजमल की भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और सर्व समाज के लोगों ने भागीदारी की। चौधरी पिंकू मधुर के संयोजन में शोभायात्रा राया रोड स्थित बालाजी फार्म हाउस से शुरू हुई। यहां से यात्रा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा, जवाहर बाजार और चुंगी होते हुए आगरा रोड पहुंची। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा वापस बालाजी फार्म हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बना। करीब आधा दर्जन आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं। इनमें महाराजा सूरजमल के ऐतिहासिक व्यक्तित्व की झलक ने लोगों का ध्यान खींचा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: छठ भवानी की शोभायात्रा निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.