हाथरस, अगस्त 27 -- Hathras News: सादाबाद। हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सादाबाद नगर में ईद मिलादुन्नवी का जुलूस जुलूस ए मौहम्मदी धूमधाम और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में ऊंटों और घोड़ों पर बच्चे सवार होकर चल रहे थे, वहीं भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग चल रहे थे। काफी युवा अपने धर्म व तिरंगा झंडे को लहरा रहे थे। इस दौरान लोग नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके बताए शांति, प्रेम एवं भाईचारे के संदेश को लोगों तक पहुंचाते नजर आए। जुलूस का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: फोटो-ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा भाईचारे का पैगाम,परंपरागत तरीके से निकला जुलूस प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और...