हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: सादाबाद। जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादाबाद पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1,07,650 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सीओ सादाबाद योगेंद्र नारायण के मुताबिक, छाबी मियां बाग में जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें जितेंद्र, नकुल, शमीम, शाहिद और लक्ष्मी शामिल हैं। मौके से 1,06,000 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने राया रोड पर मड़नई कट के पास कच्चे रास्ते से जुआ खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: 13 जुआरी गिरफ्तार इनमें पंकज, रवि कुमार और बृहमा निवासी गांव मड़नई शामिल हैं। इन...