हाथरस, अक्टूबर 11 -- Hathras News: सादाबाद। राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्ति क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका बताई गई।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मृदुला गौतम के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में नशा मुक्त भारत अभियान, नशे से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, सामाजिक दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं के योगदान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की यशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष के ...