Hathras News: सादाबाद इंटर कॉलेज में श्रद्धा से मनाया गया शिक्षक दिवस
हाथरस, सितम्बर 5 -- Hathras News: सादाबाद। सादाबाद इंटर कॉलेज में शनिवार को भारत रत्न एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश कुमार एवं शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर शिक्षक संजय पाल सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके चरित्र, संस्कार और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षक सर्वत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.