हाथरस, अक्टूबर 9 -- Hathras News: हाथरस,कार्यालय संवाददाता।

सांसद के लेटर पैड से धोखाधड़ी का आरोप हाथरस में सांसद अनूप प्रधान के लेटर पेड का इस्तेमाल कर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राजकमल प्रकाशन समूह नई दिल्ली के मुख्य परिचालन अधिकारी मुकेश कुमार की शिकायत पर हाथरस गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे की जांच शुरु कर दी गई है। मुकेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि विमल गौतम नाम के व्यक्ति ने सांसद निधि से पुस्तक खरीद का काम दिलाने के नाम पर रुपये लिए और बाद में सांसद के लेटर हेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर ई-साक्षी पोर्टल पर अपलोड होने का फर्जी स्क्रीनशॉट भेज दिया। मुकेश कुमार के अनुसार उनकी मुलाकात 4 अगस्त को दिल्ली स्थित सांसद अनूप प्रधान के आवास पर विमल गौतम से हुई थी। विमल गौतम ने सांसद निधि से पुस्तक ख...