Hathras News: सांप के डसने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम
हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में शनिवार तड़के सांप के डसने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर बागला संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी अमित कुमार की आठ वर्षीय पुत्री आरुषी शुक्रवार रात अपनी मां के साथ बेड पर सो रही थी। तभी शनिवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच बेड पर ही सांप ने बच्ची को डस लिया। डसने के बाद बच्ची जोर-जोर से चीखने-चिलाने लगी। चीख-पुकार सुनकर मां की आंख खुल गई और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर आ गए।परिजनों ने बेड के पास से सांप को निकलते हुए देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.