Hathras News: सहपऊ में उल्लास के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
हाथरस, अगस्त 13 -- Hathras News: सहपऊ। नगर पंचायत पुरदिलनगर द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा डीजे पर देशभक्ति गीत संगीत एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाहा द्वारा की गई। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य एवं कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों एवं हर घर तिरंगा के संदेश के साथ नगरवासियों का अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: तिरंगे की शान में गूंजा छपरा,निकाली भव्य र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.