हाथरस, अक्टूबर 21 -- Hathras News: सहपऊ। कस्बा सहपऊ एवं क्षेत्र के गांवों में टेसू-झेंजी का पारंपरिक सात दिवसीय कार्यक्रम आज से शुरू होगा। इसको लेकर कस्बे के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर टेसू और झेंजी की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। बच्चे भी इस पारंपरिक आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। टेसू-झेंजी की परंपरा के तहत बच्चे घर-घर जाकर लोकगीत गाते हैं और लोगों से उपहार एवं पैसे प्राप्त करते हैं। इस आयोजन को लेकर बाजारों में टेसू और झेंजी की बिक्री के लिए दुकानें सज गई हैं। अभिभावक अपने बच्चों के लिए टेसू-झेंजी खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। मिट्टी से बने टेसू और झेंजी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।कस्बे के अलावा आसपास के गांवों में भी इस परंपरा को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम क...