Hathras News: सहकारी समिति के सचिव से अभद्रता व मारपीट
हाथरस, जुलाई 31 -- Hathras News: सादाबाद। बिसावर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड के सचिव ने एक व्यक्ति और उसके भतीजे पर अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सचिव उदयराज सिंह के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1ः30 बजे समिति कार्यालय के पास एक व्यक्ति लघुशंका कर रहा था। सचिव द्वारा उसे ऐसा करने से मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि कुछ ही देर बाद उसने अपने भतीजे को भी मौके पर बुला लिया। सचिव का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए कहा कि "ऐसे ही करेंगे, तुझे आगे देख लेंगे, कभी तो कार्यालय से बाहर आएगा।" यह भी पढ़ें- Faridabad News: कूड़े का विरोध करने पर दंपति को लाठी-डंडों से पीटा,पार्षद पति सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.