हाथरस, अगस्त 14 -- Hathras News: हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिले के महासचिव बंटी भैया का पहली बार सादाबाद पहुंचने पर विधायक गुड्डू चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा के केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है। सादाबाद की सीट को फिर से जीतकर राष्ट्रीय लोकदल और जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने हैं। सामाजिक न्याय का यह सबसे बड़ा उदाहरण है कि मुझ जैसे कार्यकर्ता को जिले का महासचिव बनाकर सम्मान दिया और अब क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बनाकर कमजोर वंचित दलित पिछड़े समाज की आवाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है । इस जिम्मेदारी पर पूर्ण रूप से खरा उतरेंगे। उन्होंने विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू भैया की तार...