Hathras News: सर्पदंश से चार माह के मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम
हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली चंदपा के गांव बिसाना में गुरुवार तड़के सोते समय एक चार माह के मासूम को बच्चे को सांप ने डस लिया। इससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन बच्चे को इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव बिसाना निवासी नीरज ने बताया कि बुधवार की रात उनका बेटा करन घर में बेड पर सो रहा था। तड़के करीब तीन बजे बच्चे के रोने की आवाज आई। जब परिजन उठकर पास पहुंचे तो बच्चे के पास से एक सांप निकलकर जा रहा था। यह भी पढ़ें- सर्पदंश पर झाड़-फूंक में न गंवाएं समय, तत्काल जाएं अस्पताल यह देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन परिजन तुरंत बच्चे को गोद में उठाया और उपचार के लिए ले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.