Hathras News: समितियों पर लटके ताले, डीएपी के लिए भटक रहे किसान
हाथरस, जुलाई 13 -- Hathras News: सहपऊ। धान की बुवाई के महत्वपूर्ण समय में क्षेत्र के किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सहपऊ बी-पैक्स समिति पर ताला लटका होने से किसान खाद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय पर डीएपी नहीं मिलने से धान की बुवाई प्रभावित होने लगी है। किसान विमल कुमार, चंद्रशेखर और मथुरा प्रसाद ने बताया कि इस समय धान की बुवाई जोरों पर चल रही है और फसल के लिए डीएपी की तत्काल आवश्यकता है। लेकिन समिति बंद होने के कारण किसानों को यह जानकारी भी नहीं मिल पा रही कि खाद का वितरण कब शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: एबीवीपी के पदाधिकारी पर समिति पर ताला जड़ने का आरोप किसानों ने आरोप लगाया कि समिति पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं है, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.