Hathras News: सब्जी लेने गए बाइक सवार की मौत, शव पहुंचते ही मची चीख पुकार
हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। नवी आलम पुत्र नवी रसूल उम्र 30 वर्ष निवासी भिंतर अपने गांव में ही रहकर अपने परिवार के सदस्यों के भरण-पोषण के लिए कृषि कार्य करने वाले कृषकों के यहां पर मेहनत मजदूरी पर फसलों में दवा छिडकाव करने का कार्य करता था। शुक्रवार की शाम को नवी आलम अपने गांव भिंतर स्थित घर से जलेसर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव पटना पक्षी विहार से सब्जी लेने के लिए गया हुआ था। जब वह सब्जी लेकर अपनी बाइक से गांव भिंतर के लिए आ रहा था। तभी अचानक जलेसर सिकन्दराराऊ मार्ग स्थित गांव भिंतर को आने वाले मोड से पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया। इससे घायल बाइक सवार युवक नवी आलम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.