हाथरस, सितम्बर 30 -- Hathras News: हाथरस। मानव जीवन ही नही समस्त सृष्टि प्रकृति के पांच अवयवों से बनी है जिसमे सभी जीवन के लिए आवश्यक और अनिवार्य है, लेकिन इनमें से दो अवयव ऐसे है जिनके विना जीवन की कल्पना नही की जा सकती और वे है जल और वायु जिस पर हम चर्चा करने के लिये हम मेला पण्डाल में एकत्रित हुए है। यह विचार मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पांल में समाजोत्थान सेवा संस्थान द्वारा आयोजित जल सम्वर्धन एवं पर्यावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षा सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य प्रोफेसर डॉ आर के दीक्षित ने व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे मनीषियों ने इसकी परिकल्पना पहले ही कर ली थी इस लिए हमारे सनातन धर्म की परंपरा में चाहे वो कलश के रूप में हो या कुआ पूजन के रूप में जल के महत्व को प्रतिपादित किया आज हमारी जीवन शैल...