हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: सहपऊ। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय केनरा बैंक, अलीगढ़ की ओर से बासवित्ता करकौली गांव स्थित आरके त्यागी इंटर कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आगरा अंचल कार्यालय से आए सतर्कता अधिकारी विनय प्रताप सिंह और केनरा बैंक की करकौली शाखा के प्रबंधक अमित गंगवार ने विद्यार्थियों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी और पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Agra News: साइबर सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड जरूरी निबंध प्रतियोगिता ...