Hathras News: सड़क हादसे में दंपति सहित तीन घायल
हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: हाथरस, संवादाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर नगला उम्मेद के निकट मंगलवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।सीमा पत्नी अर्जुन सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासीगण जटोई थाना बल्देव जिला मथुरा नीतू पत्नी सुनील निवासी बिछौटी थाना हसायन अलीगढ़ से बाइक पर हाथरस आ रहे थे। अलीगढ़ रोड पर नगला उम्मेद के निकट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह तीनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एत्रित हो गई। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने तीनों को घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.